ढीमरखेड़ा: ग्राम पड़रिया में कीचड़ में निकली अंतिम यात्रा: पड़रिया में दो बुजुर्गों के अंतिम संस्कार ने खोली विकास की पोल"
ढीमरखेड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहटा के आश्रित ग्राम पड़रिया में विकास के दावों की हकीकत उस समय सामने आई जब दो बुजुर्गों की अंतिम यात्रा कीचड़ भरे रास्ते से निकालनी पड़ी 80 वर्षीय मलकिया बाई बर्मन और 82 वर्षीय अर्जुन कोल के निधन के बाद परिजनों ने मुक्तिधाम तक पक्की सड़क न होने के कारण दलदल और कीचड़ से भरे कच्चे मार्ग से अर्थी कंधों पर ले जाना पड़ा