हरिद्वार: सप्तऋषि चौकी पर नगर कोतवाली पुलिस ने कांवड़ियों को बांटे फल और जूस
हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में पुलिस भी कांवड़ियों की सेवा में लगी हुई है। सप्तऋषि चौकी पर नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने अपने स्टाफ के साथ कांवड़ियों को फल और जूस वितरित किए गए। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा का कहना है कि आने वाले कांवड़िए हमारे अतिथि हैं और उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर कांवड़ियों की कुशलक्षेम पूछी गई।