हरिद्वार: महिला घाट से लापता मासूमों को RPF महिलाकर्मियों ने परिजनों से मिलाया
महिला घाट पर परिजनों से बिछड़े मासूमों को मौके पर तैनात महिला आरपीएफ कर्मियों ने परिजनों से मिलाया है। हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में रोजाना अपनों से बिछड़े परिजनों को पुलिस की खोया पाया सेल ढूंढ रही है। सोमवार को भी भारी भीड़ के चलते लखीमपुर से आए मासूम अपने मां बाप से बिछड़ गए थे जिन्हे लाउडस्पीकर की सहायता से परिजनों से मिला दिया गया।