हरिद्वार: कनखल के जगजीतपुर में टला बड़ा हादसा, 11 हजार केवी विद्युत लाईन का खंभा गिरा ट्रक पर, सभी रहे सुरक्षित
कनखल के जगजीतपुर में बड़ा हादसा होते होते टल गया। शराब के ठेके के पास लगे यातायात जाम के दौरान 11 हजार किलोवाट विद्युत लाईन का खंभा टूट कर एक ट्रक पर गिर गया। ट्रक में दर्जन भर सवार थे, गनीमत रही कि करंट ट्रक में नहीं उतरा , वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिसकर्मियों ने विद्युत विभाग को सूचित कर आपूर्ति लाईन बंद कराई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।