शुक्रवार को महागामा प्रखंड में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन तीन पंचायत लहठी, गम्हरिया व महादेव बथान में किया गया जहां सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाया गया था। स्लॉट में जरूरतमंद लाभुक पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा दिए। शिविर में लाभुकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।