बिछिया: अंजनिया में PNB ATM की व्यवस्था पर उठे सवाल, रात में रहती है सुविधाओं की कमी
अंजनिया में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। 29 सितंबर,मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही तस्वीरों में एटीएम परिसर की स्थिति सामने आई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि एटीएम के अंदर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है और यहां सुरक्षा गार्ड की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।