जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली समरानियां विद्या भारती शिक्षा संस्थान बारां के तत्वावधान में संचालित स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय समरानियां में पथ संचलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम सुबह 11 बजे विद्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड, पुरानी पुलिस चौकी, राधा कृष्ण मंदिर व बालाजी मंदिर होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचा।