गुना नगर: शास्त्री पार्क के बाहर मांगों को लेकर वैक्सीन लिफ्टरों की तीसरे दिन भी जारी रही हड़ताल
शास्त्री पार्क के बाहर मांगों को लेकर वैक्सीन लिफ्टरों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। स्वास्थ्य विभाग के बैनर तले टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाने वाले वैक्सीन लिफ्टरों ने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि संविदा नीति 2023 के तहत नौकरी पर रखा जाए। साथ ही कम से कम 25000 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाए।