गुना नगर: चौधरी मोहल्ले में गोंड बाबा मंदिर के पास जुआ खेल रहे पांच लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, ₹5250 किए जब्त
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ले में गोंड बाबा मंदिर के पास जुआ खेल रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया- मुखबिर से जुआ खेलने की सूचना मिली थी। पांच लोगों को पकड़ा गया है, मौके से ₹5250 जब्त कर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।