गुना नगर: AB रोड पर नानाखेड़ी मंडी गेट के पास प्रशासनिक टीम ने हटाया अतिक्रमण, तहसीलदार रहे मौजूद
गुना में प्रशासनिक टीम के द्वारा स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. 17 फरवरी शनिवार को गुना में AB रोड पर नानाखेड़ी मंडी गेट के पास तहसीलदार गुना गौरी शंकर बैरवा, नगर पालिका सीएमओ तेज सिंह यादव, यातायात थाना प्रभारी की संयुक्त टीम पहुंची और दुकानों के आगे सड़क किनारे फुटपाथ पर किए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़कर हटाया.