मंझनपुर: नहर पुलिया करारी मोड़ के पास से आपत्तिजनक वीडियो/फ़ोटो वायरल करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिला का आपत्तिजनक वीडियो/फ़ोटो वायरल करने वाले अभियुक्त को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि 15 तारीख पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायती पत्र दिया गया था। इसकी जांच साइबर क्राइम थाना पुलिस कर रही थी।