मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर की बैठक
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक के साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के कार्यक्रम की अधिसूचना दिनांक-16.03.2024 के द्वारा जारी कर दी गई है।