मंझनपुर: कौशांबी जिले में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बने अवधेश नारायण शुक्ला कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशियों की लहर
कौशाम्बी जिले के चायल तहसील क्षेत्र के मीरपुर के रहने वाले अवधेश नारयण शुक्ला को कौशाम्बी जिले से विश्व हिंदू परिषद का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिलाध्यक्ष का पद मिलने की जानकारी जैसे ही कार्यकर्ताओं को हुई तो खुशियों की लहर दौड़ गई। बता दें कि विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बनाए जाने के साथ साथ उनके ऊपर हिन्दू जागरण मंच की भी जिम्मेदारी है।