हसनगंज: जिला पंचायत अध्यक्ष ने जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंच कार्यक्रम का किया शुभारंभ
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंच दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुकून सिंह, स्नेहल पांडे, राहुल आदि लोग मौजूद रहे।