कुलपहाड़: पुरवा पनवाड़ी गांव में दबंगों का आतंक, लाठी-डंडों के साथ उत्पात किया, वीडियो हुआ वायरल
पुरवा पनवाड़ी गांव में दबंगों द्वारा लाठी-डंडों के साथ उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर गांव में पहुंचे और जमकर हंगामा किया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग लाठी-डंडों के साथ दिखाई दे रहे हैं।