सल्लोपाट थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भूरी सेर मोड़ पर देसी महुआ शराब का परिवहन करते हुए एक आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी मंगल सिंह पुत्र अंतोंन बिलवाल, निवासी झांझरवा, थाना सल्लोपाट अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन कर रहा था।