धौलपुर: मदर चाइल्ड अस्पताल में मरीज को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने को लेकर हुआ विवाद, तीमारदार ने डॉक्टर के साथ की मारपीट
शहर में स्थित सरकारी अस्पताल में शनिवार दोपहर को एक तीमारदार ने महिला रोग विशेषज्ञ के साथ मारपीट कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहा से पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला की डिलीवरी होने के बाद ऑपरेशन वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा। जिससे नाराज महिला के पति ने डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना कर दी।