बेगूसराय: NDPS एक्ट मामले में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से एक अभियुक्त को सुनाई गई 20 वर्ष की सजा, SP ने दी जानकारी
स्पीडी ट्रायल के माध्यम से एनडीपीएस एक्ट मामले में एक अभियुक्त को 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है साथ ही दो लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है. यह बातें गुरुवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि जिला अंतर्गत हत्या, दुष्कर्म, अपहरण आदि मामलों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा सुनाई जाती है.