बेगूसराय: मजदूर दिवस पर सुरज भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आयोजित किया कार्यक्रम, जज रहे मौजूद
मजदूर दिवस के मौके पर बरौनी रिफाइनरी के सूरज भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणा निधि प्रसाद आर्य ने मजदूरों के लिए चल रही योजनाओं के बारे में बिंदुबार बताया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मजदूर हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं.