बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने अप्रैल माह में 558 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, 267 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने अप्रैल माह में कुल 558 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 4:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने पूरे अप्रैल माह में छापेमारी अभियान वारंटी एवं अपराधियों के खिलाफ चलाया. उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.