कांके: कोकर चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास ब्लास्ट, इलाके में मची अफरा-तफरी
Kanke, Ranchi | Aug 19, 2026 कोकर चौक के पास मंगलवार की रात करीब दस बजे पेट्रोल पंप के पास ब्लास्ट हो गया। बलास्ट होने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके के कारण आसपास की कुछ दुकानों और मकानों के शीशे टूट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है