अरवल बाजार में सोन नदी से अनियंत्रित बालू लदे ट्रकों के कारण भयंकर जाम से व्यवसायी त्रस्त हैं। एम्बुलेंस घंटों फंसी रहती हैं, स्कूल बस व परीक्षार्थी प्रभावित हो रहे हैं, पटना मार्ग में समय दोगुना लग रहा है। भाकपा माले के पूर्व विधायक महानंद सिंह व जिला सचिव जितेंद्र यादव ने डीएम को आवेदन देकर दिन में ट्रकों पर रोक लगाने की मांग की गई है।