पोहरी: पत्नी से विवाद के बाद पिता ने 6 साल की बेटी को पटका, हुई मौत
Pohri, Shivpuri | Aug 16, 2026 छर्च थाना क्षेत्र के श्यामपुरा गांव में शनिवार रात घरेलू विवाद के बाद एक पिता ने अपनी 6 साल की मासूम बेटी को कथित तौर पर उठाकर पटक दिया।सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने से बच्ची की मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। रविवार शाम 6 बजे पुलिस शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची,जहां सोमवार सुबह शव का पीएम होगा।