कुटुंबा: स्थानांतरण पर एसआई सुमित सुमन को दी गई भावभीनी विदाई, बोले- अंबा के लोगों का स्नेह और सहयोग हमेशा याद रहेगा
अंबा थाना में पदस्थापित एसआई सुमित सुमन के स्थानांतरण पर गुरुवार को भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री कृष्ण कन्हैया सतबहिनी सेवा समिति की ओर से किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों और समिति के सदस्यों ने एसआई सुमित सुमन को अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।