जमुई: ऑपरेशन शक्ति 581: मलयपुर से निकलीं बिहार पुलिस की नई ‘वीरांगनाएं’, पासिंग आउट परेड में दिखा दम
Jamui, Jamui | Jun 20, 2026 मलयपुर पुलिस लाइन के तेजस्वी मैदान में शनिवार 12 बजे आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में 581 महिला प्रशिक्षु सिपाही बिहार पुलिस परिवार का हिस्सा बन गईं। 216 दिनों के कठोर प्रशिक्षण के बाद बेगूसराय, मुंगेर और बांका की बेटियों ने शानदार मार्च पास्ट व आकर्षक प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।