गोबिंदपुर राजनगर: सांसद जोबा माझी की अपील: संताली भाषा और ओल चिकी के संरक्षण को समाज आगे आए
बाघरायसाई स्थित आदिवासी कला-सांस्कृतिक भवन में रविवार को सत्य नारायण सोशियो इकोनॉमी एंड रिसर्च सेंटर की ओर से संताली भाषा एवं ओल चिकी लिपि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सांसद जोबा माझी ने कहा कि पंडित रघुनाथ मुर्मू द्वारा