टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण नियंत्रण पर दिए गए निर्देश
टीकमगढ़ कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय तथा पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज शुक्रवार शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, अतिक्रमण नियंत्रण एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।