रायडीह: पेसा कानून के तहत पिबो में ग्राम सभा कर कमेटी का गठन, पदाधिकारियों का हुआ चयन
Raidih, Gumla | Apr 15, 2026 रायडीह प्रखंड के पिबो पंचायत में झारखंड सरकार के निर्देश एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी के आदेश पर पेसा कानून के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन किया गया और पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। ग्राम सभा में पिबो पंचायत से सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया।