गिरिडीह: छठ महापर्व के दौरान अरगाघाट में महिलाओं के गले से चेन चुराने वाली एक महिला पकड़ी गई, नगर थाना को सौंपा गया
छठ महापर्व के दौरान मंगलवार को सुबह 7 बजे अरगाघाट में सुबह 7 बजे महिलाओं के गले से सोने का चेन चुराने वाली एक महिला को पकड़ा गया। बाद में उसको नगर थाना को सौंप दिया गया। इसको लेकर भुक्तभोगी महिलाओ ने नगर थाना में आवेदन भी दिया है। अर्घ्य देने के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए तीन महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी हो गई।