गिरिडीह: आग से झुलसे पति-पत्नी की इलाज के दौरान मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
आग से झुलस कर घायल हुए पति-पत्नी की इलाज के दौरान मौत के बाद मंगलवार को 11 बजे दोनों के शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बीते रविवार शाम नगर थाना क्षेत्र के मोहली चुवा में पति पत्नी आग में झुलस गए थे। सदर अस्पताल में इलाज के बाद दोनों को धनबाद रेफर कर दिया गया था। जलती हुई मोमबत्ती से चंदन डोम की पत्नी गीता देवी के कपड़े में आग लग गई थी।