मड़ावरा: गिदवाहा में गाली-गलौच करने से मना करने पर एक व्यक्ति की 3 लोगों ने लाठी-डंडे से की मारपीट
गिदवाहा में गाली गलौज करने से मना करने पर एक व्यक्ति की 3 लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी। परिजनों के द्वारा डायल 112 पुलिस को सूचना दी और डायल 112 पुलिस द्वारा पीड़ित व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। इस मामले में थाना प्रभारी ने रविवार को शाम 7 बजे जानकारी दी कि इस मामले की जांच की जा रही है।