सूरजगढ़: मोहर्रम की सप्तमी को हल्दी गांव में दुलदुल को सजाकर निकल गया जुलूस, मेला का आयोजन
मोहर्रम की सप्तमी को मंगलवार अपराह्न 8 बजे सूरजगढ़ा नगर परिषद के हल्दी गांव में मस्जिद के समीप भव्य मेला का आयोजन हुआ. यहां हजरत इमाम हुसैन के वफादार घोड़े जुलजानाह जिसे दुलदुल भी कहा जाता है इसे सजाकर मातमी जुलूस निकाला गया. जुलूस में पारंपरिक हथियारों से लैश युवक एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखा रहे थे. या हुसैन के सदाऔं के साथ मातम किया गया.