उज्जैन: महाकाल मंदिर में आधी रात NSG ब्लैक कैट कमांडो की मॉक ड्रिल, आतंकी हमले से निपटने और रेस्क्यू का किया अभ्यास
श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के ब्लैक कैट कमांडो ने गुरुवार देर रात विशेष मॉक ड्रिल की। रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक चले इस अभ्यास में आधुनिक हथियारों से लैस कमांडो ने महाकाल लोक, मानसरोवर भवन और त्रिनेत्र कंट्रोल रूम क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों, काल्पनिक आतंकियों को निष्प्रभावी करने और श्रद्धालुओं के सुरक्षित रेस्क्यू का सघन पूर्वाभ्यास किया। प्रतिदिन औसतन डेढ़ से दो लाख दर्शनार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम ने मंदिर के सभी प्रवेश, निकास और रणनीतिक रास्तों का अध्ययन कर त्वरित रिस्पॉन्स प्रणाली को परखा।
#UjjainNews #MahakalMandir #NSGMockDrill #BlackCatCommandos #SecurityAlert