कैराना: बसेड़ा गांव में युवक ने कुत्ते को रस्सी से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Feb 22, 2026 कैराना में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो रविवार दोपहर करीब दो बजे सामने आया है। वायरल वीडियो कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेड़ा का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई है। पता चला है कि गांव बसेड़ा निवासी तसव्वर ने कुत्ते को बांधकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया।