गुना: खनिज विभाग ने तीन जगह अवैध उत्खनन करते चार ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो जेसीबी और एक डंपर किया ज़ब्त
Guna, Guna | May 29, 2026 गुना जिले में अवैध उत्खनन पर कलेक्टर के निर्देशन में खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही की। 29 मई को जिला खनिज अधिकारी ने कहा, राघोगढ़ में पार्वती नदी में अवैध उत्खनन करती एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर ट्राली, मकसूदनगढ़ के रघुनाथपुरा में अवैध उत्खनन करते डंपर और ट्रैक्टर ट्राली, गुना के ग्राम दुदई में एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्राली अवैध उत्खनन करते जप्त किए है।