मंझनपुर: तुर्तिपुर के पास बाइक पर बैठी वृद्ध महिला से छीना चैन व लाकेट, छिनैती के दौरान गाड़ी से गिर कर वृद्ध महिला चोटिल
कौशाम्बी जिले में बाइक सवार बदमाश लाकेट और चैन छीन कर फरार हो गए, वृद्ध महिला अपने बेटे के साथ जा रही थी तभी रास्ते में एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और गले से चैन व लाकेट छीन कर भाग गए। छिनैती के दौरान बाइक से जमीन पर वृद्ध महिला गिर पड़ी और सर पर गम्भीर चोट लग गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिन में छीनैती से क्षेत्र में दहशत का माहोल बना हुआ है।