मंझनपुर: दरियापुर मझियावा गांव से आठ दिन से लापता बच्चे का पुलिस नहीं लगा सकी सुराग, परिजनों ने एसपी से की शिकायत
कोखराज थाना क्षेत्र के दरियापुर मझियावा के रहने वाले शिवमूरत पाल पुत्र सत्य नारायण पाल ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका लड़का मोहित पाल उम्र 8 वर्ष 15 अगस्त को घर से बाहर खेलने कूदने गया था। जब काफी समय बाद घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने तलाश शुरू किया लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।