मंझनपुर: नया गंज में खेत में पड़े तार में उतरे करंट की चपेट में आने से भेंड़ की हुई मौत, लोगों ने विधुत विभाग पर लगाया आरोप
करारी कस्बे के नया गंज निवासी राम लखन ने बताया कि वह अपने भेंड़ चराने के लिए खेत की तरफ गया हुआ था। जहां पर पहले से खेत में तार पड़ी हुई थी। जिसमें करंट उतर रहा था। करंट की चपेट में आने से एक भेंड़ जिसकी कीमत साढ़े 12 हजार थी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पीड़ित राम लखन समेत स्थानीय लोगों ने विधुत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।