मंझनपुर: चक खैरात थाम्बा में पारिवारिक कलह से परेशान अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक खैरात थाम्बा गांव में परिवार पिछले कई दिनों से एक परिवार में विवाद चल रहा था। इसी से नाराज एक अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर रूप से खराब हो गई। परिवार के लोग आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया है। उसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।