मंझनपुर: गोराजू टावर के पास सड़क पर गिरा विशाल पेड़, आवाजाही हुई बंद
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू टावर के पास सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर गया है। यह पेड़ इतना बड़ा है की पूरी सड़क पर फैला हुआ है जिसके वजह से सड़क पर आवाजाही बाधित हो गई है। प्रयागराज जाने वाला यह मुख्य मार्ग है जिस पर यह बड़ा पेड़ गिर पड़ा है। सुबह गिरे इस पेड़ की सूचना स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों को दी है लेकिन अभी तक पेड़ सड़क पर पड़ा हुआ है।