शाजापुर अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को सुबह11बजे से शाम 4 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल 350 मतदाताओं में से 284 अभिभाषकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। घोषित परिणाम के अनुसार गिरधारीलाल देवतवाल को 188 मत प्राप्त हुए और वे 92 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए।