बक्सर: दूसरे की जगह दे रहा था सिपाही भर्ती की परीक्षा, नगर थाना पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 20, 2025 बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती होने के लिए लिखित परीक्षा के दूसरे चरण में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के एमपी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर एक मुन्ना भाई समेत दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया. अभ्यर्थी के चेहरे से नकली पहचान का पर्दा उठते ही परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई. इसकी जानकारी आईपीआरडी के माध्यम से 5:15 बजे अपडेट जारी किया गया है.