दादरी: पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, सेक्टर-63 क्षेत्र से 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर ₹5 लाख का सामान बरामद किया
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई के दौरान कंपनी में हुई लाखों रुपए की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹5 लाख की कीमत का चोरी का सामान व दो अवैध चाकू बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से विपिन व राम प्रताप के रूप में हुई है। अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।