दादरी: सेक्टर-63 क्षेत्र में अचानक भरभरा कर गिरा बिजली का खंभा, चपेट में आकर बाइक हुई क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
नोएडा के सेक्टर 63 क्षेत्र में उसे वक्त हड़कंप मत किया जब बिजली का खंभा अचानक भर भरा कर गिर पड़ा। बिजली के खंभे की चपेट में आकर बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां से कोई भी व्यक्ति नहीं गुजर रहा था जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया है कि बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण खंभा गिर गया था।