सिंघेश्वर: श्रावणी मेला से पहले सिंहेश्वर में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
श्रावणी मेला को लेकर सिंहेश्वर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। महावीर चौक से गमहरिया रोड तक सड़क किनारे लगी मीट, मछली और अन्य दुकानों को हटाया गया। प्रशासन ने दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा कब्जा करने पर जुर्माना वसूला जाएगा