बोध गया: मगध विश्वविद्यालय में सीनेट बैठक का किया गया पूर्वाभ्यास,कुलपति ने दिए कई निर्देश
Bodh Gaya, Gaya | Aug 21, 2026 मगध विश्वविद्यालय में 22 अगस्त को होने वाली सीनेट की वार्षिक बैठक की तैयारियों को लेकर राधाकृष्णन सभागार में कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी की अध्यक्षता में पूर्वाभ्यास हुआ। इसमें सुरक्षा, प्रोटोकॉल, अतिथियों के आगमन-प्रस्थान, आवासन, भोजन-पेयजल और सभागार व्यवस्था की समीक्षा की गई।