रामगढ़ चौक: शिवनगर राइस मिल में लाखों की चोरी, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के हवाले किया
शिवनगर में गुरुवार की देर रात पूर्व उप प्रमुख रविंद्र सिन्हा के राइस मिल में चोरी करते ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया।जिसे शुक्रवार 4 बजे जेल भेज दिया गया। वहीं उसका एक साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने रामगढ़ चौक पुलिस को सौंप दिया। मिल मालिक ने कहा कि एक दिन पहले भी मिल से चोरी हुई थी।जिसकी जानकारी पुलिस को दी थी।