भादरा: अधिकारियों ने फसल कटाई प्रयोगों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
भादरा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 के फसल कटाई प्रयोगों का अधिकारियों ने डुंगराना, घेऊ, कलाना व रासलाना में निरीक्षण किया। ग्वार, मूंग व बाजरा के प्रयोगों में निर्धारित प्रक्रिया, शत-प्रतिशत निरीक्षण, को-विटनेस और सीसीई ऐप पर ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए गए।