सासनी: दो पक्षों के बीच हुई लड़ाई-झगड़े में महिला सहित 4 लोग घायल, पुलिस ने शिकायत पर कराया डाक्टरी परीक्षण
Sasni, Hathras | Aug 6, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई काजी में दो पक्षों के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के दो महिला दो पुरुष सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित घायलों द्वारा सासनी कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती करा डॉक्टरी परीक्षण कराया है।