टीकमगढ़: मुखर्जी चौराहा के पास सट्टा खिलाने वाले व्यक्ति पर कोतवाली थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज, सट्टा पर्ची डॉट पेन और पैसे किए जप्त
कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि मुखर्जी चौराहे के पास एक व्यक्ति सट्टा खिला रहा है । पुलिस मुखबिर के बताए हुए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा है,जिसके बाद पुलिस में उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली और आरोपी के पास से पुलिस ने एक सट्टा पर्ची एक डॉट पेन और पैसे जप्त किए। कोतवाली थाना पुलिस में आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर मामले को विवेचना लिया है।